नए साल के लक्ष्य तय करने के साथ बचे हुए वक्त में खुद को बेहतर बनाना भी जरूरी

नए साल के लिए आप बहुत से प्लान बना रही होंगी। हर कोई घूमना, ब्रेक लेना, पार्टीज करना और परिवार से मिलना चाहता है। इस सबके बीच हम यह भूल जाते हैं कि मौजूदा साल में भी हमने बहुत कुछ किया है और ऐसा बहुत कुछ है जिसके लिए हमें आभारी होना चाहिए। बच्चों में भी इस भावना हो बढ़ावा देना जरूरी है कि जो अच्छा होता है उसके लिए हम शुक्रगुजार हों। जितना जरूरी 2020 यानी नए साल के लिए लक्ष्य तय करना है, उतना ही जरूरी है कि जाते हुए साल का भी आनंद लें। आप ऐसा करेंगी तो बच्चे भी इसका महत्व समझेंगे। यहां kidsstoppress.com की एडिटर मानसी जवेरी ऐसी ही पांच चीजें बता रही हैं, जिन्हें बचे हुए साल में अपनाकर न सिर्फ खुद के लिए कुछ बेहतर करेंगी, बल्कि बच्चों को भी कुछ सीखने मिलेगा। यूं तो इसके लिए 27 अंक का कोई महत्व नहीं है, लेकिन चूंकि नए साल में 27 दिन रह गए हैं और कोई मात्रा तय करना ठीक होता है, इसलिए हम 27 तय कर रहे हैं।


27 लोग को पढ़ें/सुनें/मिलें जिनकी आप प्रशंसक हैं




  1.  



    • अगर 27 दिन तक हर रोज कम से कम एक ऐसी चीज जरूर लिखें, जिसके लिए आप शुक्रगुजार हैं। इससे आप पता कर सकेंगी कि आपकी जिंदगी में कितना कुछ अच्छा हो रहा है। बच्चे भी जीवन के अच्छे पलों का महत्व समझ पाएंगे।

    • उन 27 लोगों के नाम लिखें जिन्होंने इस साल आपकी जिंदगी को आकार दिया या इसे आसान किया। ये आपके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, दोस्त या सहकर्मी, कोई भी हो सकते हैं। हो सकता है बच्चों के लिए 27 नाम याद करना मुश्किल हो लेकिन वे 5 नाम भी सोच पाते हैं तो पर्याप्त है। इससे बच्चे जान पाएंगे कि मम्मी-पापा के अलावा भी लोगों का महत्व होता है।


     




  2.  



    • ऐसी 27 चीजें सोचें जिनपर इस साल समय बर्बाद किया। अगर आपके बच्चे बड़े हैं तो यह काफी मददगार साबित होता है। इसमें एक्टिविटीज के अलावा ऐसे लोग भी हो सकते हैं, जिनसे झगड़ने में उनका वक्त बर्बाद हुआ या ऐसी बातें जिनसे उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ या जिसके बारे में उन्होंने बेवजह जरूरत से ज्यादा सोचा। इससे वे समय प्रबंधन का सबक सीख पाएंगे।

    • ऐसी 27 चीजें जिन्हें आप अगले साल करना चाहती हैं। ये हर महीने 2 चीजें हो सकती हैं। यह बहुत छोटी-छोटी चीजें हो सकती हैं। जैसे मैं इस साल 27 नई रेसिपी ट्राय करूंगी या कोई नई क्लास लूंगी या ज्यादा से ज्यादा दोस्तों से मिलूंगी। बच्चे भी जब ऐसी चीजें लिखेंगे या बताएंगे तो आप उनकी रुचियों और सोच को बेहतर ढंग से समझ पाएंगी।


     




  3.  



    •  ऐसे 27 लोग को पढ़ें/सुनें/मिलें जिनकी आप प्रशंसक हैं या जो बेहद सफल हैं। यह बहुत जरूरी है। हमें हमेशा दूसरे के आंगन की घास ज्यादा हरी लगती है और लोगों के संघर्ष को हम नहीं जान पाते। अपने बच्चे से भी कहें कि वे ऐसे लोगों के नाम लिखें जो उन्हें कूल या अच्छे लगते हैं। जैसे म्यूजिशियन, सेलेब्रिटी या कोई दोस्त आदि। जब वे ऐसा करेंगे तो महसूस करेंगे सभी के जीवन में संघर्ष है और हमारे पास जो है वह हमारी सोच से भी ज्यादा मूल्यवान होता है।

    • सबसे जरूरी, आज ही नियम बनाएं कि रोज कम से कम 27 मिनट फोन से दूर रहेंगी। फोन को अलग रख कुछ पढ़ेंगी, बच्चों के साथ खेलेंगी, परिवार से बात करेंगी, दोस्तों से मिलेंगी, एक्सरसाइज करेंगी। इससे आपको और बच्चों को एक हेल्दी लाइफ की आदत पड़ेगी, जो नए साल में भी काम आएगी।


    इन सबको अपनाकर चिंताएं कम होंगी और आप बेहतर इंसान बन पाएंगी। अच्छे इंसान के साथ एक अच्छा पैरेंट बनने की तरफ यह छोटा सा कदम होगा।